छत्तीसगढ़धर्मसक्तीसामाजिक

माँ महामाया मंदिर में सुंदर कांड का हुआ भक्तिभाव से पाठ

सक्ती  अधिक मास शुक्ल पक्ष को मां महामाया मंदिर में सुंदरकांड के पाठ में भक्तो की भीड़ श्रद्धा से
उमड़ पड़ी,लगातार प्रति माह के अमावस्या एवं पुर्णिमा को यह भक्ति भाव का यह कार्यक्रम मातारानी की असीम कृपा से आयोजित मातारानी के भक्तों द्वारा किया जाता है,जंहा सभी भक्तों द्वारा मातारानी के श्रीचरण में प्रसाद अर्पित कर मंगल आरती भी सभी भक्तो द्वारा ली जाती है,,
उक्त जानकारी देवेन्द्र सोनी ने दी, उन्होंने बताया कि इस सुंदरकांड के पाठ में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।एवं भक्तगण अपनापन अनुभूति पाकर भक्ति भाव से कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सुंदर अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल, बी के अग्रवाल, फुलेश्वर गबेल, कुंजल, आत्मा राम पटेल, बांसी देवांगन, कुंती यादव, प्रहलाद अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल, अनुसूइया जायसवाल,रामखिलावन श्रीवास,अमित सोनी, चंद्रभान बृजवासी, दुलारी साहू, धरम केंवट, पुजारी रमैया, गजराज सिंह, हरि मिश्रा, एवं मन्नू, धन्नू ,छोटू यादव आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button