छत्तीसगढ़धर्मसक्तीसामाजिक

टेमर में चैत्र नवरात्रि पर धूमधाम से मनाया जा रहा है : नवरात्रि पर्व,

सक्ती /टेमर  ग्राम पंचायत टेमर के समलाई दाई मंदिर में धूम धाम से धार्मिक पर्व मनाया जा रहा है, चैत नवरात्री का पर्व ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्राम वासियों का सहयोग मिल रहा है। ग्राम के बैगा कुंज राम कुम्हार रवि कुम्हार बेचू कुम्हार श्याम लाल कुम्हार डमरू धर कुम्हार ग्राम के प्रमुख नागरिक बलभद्र पटेल परेशवर नाथ पटेल, रामशंकर देवागन, उप सरपचं घनश्याम पटेल ,एवं समस्त पंचगणो के सहयोग से ग्राम में भक्ति भाव का माहौल है।

image editor output image197193276 17740746948662351409590356655633 kshititech

ग्राम पंचायत टेमर के लोकप्रिय सरपंच एवं समाज सेवी चंद्र कुमार सोनी ने बताया कि ग्राम के समलाई दाई मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और प्रतिदिन माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह और शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस आयोजन की खास बात यह है कि ग्राम पंचायत टेमर के साथ-साथ समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी लोग मिल-जुलकर इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।

ग्राम के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। वहीं युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है और व्यवस्थाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

चैत्र नवरात्रि के इस पावन पर्व पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और सभी लोग माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button