छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सक्ती शहर में लगातार गिर रहा वाटर लेवल- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से नहरो में छोड़ा गया पानी,पालिका अध्यक्ष ने गठित की पांच सदस्यीय पार्षदों की टीम,नहरों के पानी से तालाबों का होगा भराव,श्याम सुंदर ने कहा- वाटर लेवल मेंटेन करने हर संभव प्रयास जारी

सक्ती– फरवरी महीने में ही सक्ती शहर में भूजल स्तर (वाटर लेवल) लगातार नीचे जाने से शहर में पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है, एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के प्रयासों से जहां सतत शहर के पानी के बोर एवं वाटर सप्लाई को मेंटेन किया जा रहा है, किंतु इसके बावजूद वाटर लेवल डाउन होने के चलते पानी के स्रोत ही जवाब देने लगे हैं,किंतु इसके बावजूद नगर पालिका के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग से समन्वय बनाकर मिनीमाता हँसदेव  बांगो की नहरो के माध्यम से पानी छोड़ने का कार्य किया गया है,  नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने नहरो के पानी से शहर के सभी प्रमुख तालाबों को जो की नहरो के पानी से भरा जा सकता है, इसके लिए पांच सदस्यीय पार्षदों की एक समिति का गठन किया है,  नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा है कि यह पांच सदस्यीय समिति तालाबों में पानी भरने के लिए सारे संसाधन जुटाने का काम करेगी एवं नगर पालिका के सभी अधिकारी, कर्मचारी इस कार्य में सहयोग करेंगे तथा इस समिति को स्वतंत्र किया गया है, एवं इस कार्य में जो भी व्यय होगा उसका तत्काल भुगतान हमारे द्वारा किया जाएगा,एवं इस पांच सदस्यीय समिति में वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद राम सजीवन देवांगन, वार्ड क्रमांक- 3 के पार्षद लालू प्रधान, वार्ड क्रमांक- 10 के पार्षद हुलास देवांगन, वार्ड क्रमांक- 11 की पार्षद श्रीमती उर्मिला संजय कश्यप, वार्ड क्रमांक- 16 के पार्षद संतोष सोनी लाला शामिल है, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने शहर की जनता से अपील की है कि शहर में वाटर लेवल डाउन होने की स्थिति को देखते हुए पानी का आप और हम सदुपयोग करें एवं सार्वजनिक नलों से किसी भी प्रकार का पानी व्यर्थ ना हो, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, एवं एक-एक बूंद पानी बचाकर हम ग्रीष्म ऋतु में भी शहर में किसी भी प्रकार की पानी की समस्या ना हो इसे आसानी से निपटेंगे व अपने-अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का सिस्टम जरूर लगवाये, ताकि बरसात का पानी रिचार्ज हो एवं हमें बारहों महीने नियमित रूप से शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Back to top button