सक्ती, सक्ती जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमर में 29 जुलाई को बैरियर चौक के पास 15 वित्त योजना के अंतर्गत जमीन समतलि कर एंव सड़क निर्माण का शुभारंभ ग्राम पंचायत के सरपंच एवं समाजसेवी चन्द्र कुमार सोनी ने किया इस अवसर पर उप सरपंच योगिता घनश्याम पटेल, पंचगण कुलदीप पटेल, मृतुन्जय पटेल, राम कुमार देवागन, शिव नारायण पटेल, योगेश जायसवाल, बीरबल बरेठ, राजेंद्र कुम्हार, एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि सड़क निर्माण होने से मोहल्ले वासियो को आवागमन में सुविधा होंगी व बरसात के समय कीचड़ मुक्त मोहल्ला होगा श्री सोनी ने आगे कहा कि टेमर पंचायत में आगे भी ऐसे ही विकास कार्य किये जायेंगे।
37 Less than a minute




