Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त,1 आरोपी गिरफ्तार


                  

 सक्ती  कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19/02/26 को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा ग्राम जोंगरा में कमला केंवट पति लक्ष्मी नारायण उम्र 42 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से पांच लीटर क्षमता वाली 2 प्लास्टिक जरीकेन में भरी  कुल मात्रा 10 लीटर महुआ शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।

                     उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक आबकारी स्टाफ परसराम कहरा,कमलेश ,भारती का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button