छत्तीसगढ़सक्ती

धान खरीदी केन्द्र पोरथा के खरीदी प्रभारी लखेश्वर राठौर के बर्खाश्तगी एवं दण्डात्मक कार्यवाही की मांग

सक्ती  / जिले के धान खरीदी केंद्र पोरथा आए दिनों सुर्खियों में बना ही रहता है। इस बार खरीदी प्रभारी की बर्खास्तगी एवं कार्यवाही की मांग जोरो पर रुठी है भारतीय किसान संघ जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष रमाकांत चन्द्रा के नेतृत्व में जिला कमेटी की पूरी टीम एवं तहसील अध्यक्षों के साथ धान खरीदी केन्द्र पोरथा का अवचक निरीक्षण किया गया| जिसमें किसान तेज प्रकाश कुर्रे एवं हीरा लाल कुर्रे का धान तौलई किया जा रहा था ।तब वहाँ पर खरीदी प्रभारी के सामनें धान कट्टे को तौलाया गया तब पाया गया कि 41.700, 42.300, 43.500, 44.200 41.750, किलो प्रति कट्टा पाया गया जिसका पंचनामा खरीदी प्रभारी एवं भारतीय किसान संघ के समस्त पदाधिकारियों के बीच उपस्थित सक्ती तहसीलदार के समक्ष पंचनामा बनाया गया है।

image editor output image 1920724877 17677839089432021149094123420097 kshititech

खरीदी प्रभारी के द्वारा इस प्रकार का कृत्य बहुत ही निन्दनीय एवं शासन के धान खरीदी नियम के विरूध है। यह गरीब किसान के खुन पसिने की कमाई पर डाका डाला जा रहा है।

image editor output image 1917954314 17677839453831850937009264044160 kshititech

इसके विरोध में भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पोरथा धान खरीदी केन्द्र पंजीयन क्रं 1651 के खरीदी प्रभारी लखेश्वर राठौर को शासकीय नियमानुसार तत्काल प्रभाव से बर्खाश्त करते हुए दंण्डात्मक कार्यवाही करने मांग की है। और कहा कि यदि 3 दिवस के भीतर कार्यवाही नही होने पर चक्काजॉम एवं उग्र आनदोलन किसानो के द्वारा करने के लिए बाध्य होगें जिसका संपूर्ण जावाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button