Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

एडिशनल एसपी हरीश यादव का हुआ प्रमोशन, हुए एस पी रैंक में शामिल,सक्ती जिलेवासियों ने दी शुभकामनाएं     

    सक्ती जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव  (एडिशनल एस पी )से एस पी रैंक में राज्य शासन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदोन्नत कीये जाने पर सक्ती नगर के गण मान्य नागरिकों ने मिलकर बधाई  और शुभकामनाएं दी।

 28 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में 13वें नंबर पर हरीश यादव को प्रोन्नत करते हुए 8700 की अतिरिक्त राशि पर पदोन्नत करते हुए एसपी रैंक पर पदोन्नति किया गया है। अपनी पुलिसिया कार्यशैली और मीठे व्यवहार से सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाले तथा पुलिस को जनता से जोड़कर त्वरित न्याय दिलाने की ओर श्री हरीश यादव हमेशा तत्पर रहते हैं । ऐसे श्री यादव जी का सक्ती जिले में एडिशनल एसपी रहते हुए प्रमोशन होना सक्ती जिले वासियों के लिए गौरव की बात है , सक्ती  जिलेवासियों ने खुले दिल से श्री यादव जी को प्रत्यक्ष मिलकर शुभकामनाएं दी मिठाइयां बाटी और पटाखे फोड़े । बधाई देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पंडित पंकज उरमालिया सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र विजय अग्रवाल चेंबर ऑफ कॉमर्स  से मुकेश बंसल, मनीष कथूरिया,राहुलअग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के साथीगण चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी गण, प्रेस क्लब के साथी गण, सक्ति जिले के समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी का सभी ने मिलकर श्री हरीश यादव को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button