Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

धान खरीदी केंद्र नगरदा में व्यवस्थाओं से संतुष्ट हुए किसान, सुचारु खरीदी से मिली राहत

सक्ती  जिले में संचालित धान खरीदी केंद्रों पर इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है, जिससे क्षेत्र के किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। समय पर धान की तौल, भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था और केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं ने किसानों को बड़ी राहत दी है।

 06 जनवरी  मंगलवार को धान उपार्जन केंद्र नगरदा पंजीयन क्रमांक- 1059 में  किसानों द्वारा धान बिक्री हेतु धान लाया गया | धान उपार्जन केंद्र नगरदा में धान खरीदी संबंधित समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है । सक्ती जनपद पंचायत अंतर्गत तीन पंचायत ,ग्राम पंचायत कुरदा ,ग्राम पंचायत पुटेकेला, ग्राम पंचायत सेंदरी के सरपंच गणों ने भी बताया कि नगरदा धान खरीदी केंद्र में सुचारू रुप से किसानों का धान लिया जा रहा है,एवं किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।नगरदा छेत्र के सभी किसान भाई धान खरीदी से अत्यंत संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है । आपको बता दें की कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक रूप से धान खरीदी प्रभारी को परेशान करने हेतु शिकायत की गई है, जो निराधार है | धान बेचने पहुंचे किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। टोकन व्यवस्था के चलते भीड़ कम हुई है और निर्धारित समय पर धान की खरीदी की जा रही है। केंद्र प्रबंधन द्वारा किसानों के बैठने, पानी और छाया की उचित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।

किसानों ने बताया कि खरीदी के दौरान नमी मापने की प्रक्रिया भी पारदर्शी तरीके से की जा रही है। किसी प्रकार की अनावश्यक कटौती नहीं की जा रही, जिससे किसानों का भरोसा शासन की खरीदी व्यवस्था पर बढ़ा है।

धान खरीदी केंद्र प्रभारी पुरुषोत्तम राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार खरीदी कार्य किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। खरीदी के बाद भुगतान प्रक्रिया भी समयसीमा के भीतर पूरी की जा रही है।

कुल मिलाकर धान खरीदी केंद्रों की बेहतर व्यवस्था से किसान खुश हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी खरीदी प्रक्रिया इसी तरह सुचारु बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button