Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मनीष कथुरिया

सुमित सराफ प्रदेश मंत्री विष्णु अग्रवाल बने सक्ती इकाई के संरक्षक

सक्ती  छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर द्वारा संगठन में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है। इस क्रम में मनीष कथुरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुमित सराफ को प्रदेश मंत्री तथा विष्णु अग्रवाल को सक्ती इकाई का संरक्षक नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से व्यापारिक समुदाय में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और संगठन के कार्यों में नई ऊर्जा के संचार की उम्मीद जताई जा रही है।

उक्त जानकारी देते हुए मुकेश बंसल ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स लंबे समय से व्यापारी वर्ग की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा व्यापारी हितों को लेकर और सशक्त आवाज उठेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए मनीष कथुरिया ने कहा कि व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। प्रदेश मंत्री सुमित सराफ ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन के विस्तार और नई पीढ़ी के व्यापारियों को जोड़ने की दिशा में काम करेंगे। वहीं, सक्ती इकाई के संरक्षक विष्णु अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर व्यापारियों की हर समस्या का समाधान कराने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

नई नियुक्तियों की जानकारी मिलते ही सक्ती और आसपास के व्यापारिक संगठनों में बधाइयों का दौर शुरू हो गया। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि अब उनकी आवाज और मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button