Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

6 माह बाद भी चैन स्नैचिंग का खुलासा नहीं, अब पुलिस अधीक्षक के दखल के बाद जगी उम्मीद

सक्ती / शहर के बीचों-बीच हुई चैन लूट की एक वारदात को छह महीने बीत जाने पश्चात भी स्थानीय पुलिस के हाथ खाली हैं। कार्रवाई में हो रही देरी से परेशान पीड़ित परिवार ने अब सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से गुहार लगाई है, जिसके बाद मामले में जांच की सुगबुगाहट तेज होने की उम्मीद है।आपको बता दे की बीते 5 सितंबर 2025 को वार्ड नंबर 15 की निवासी श्रीमती सरोज देवी गर्ग अपने किसी परिचित से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान उनके घर के पास वाली गली में ही दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली और रफूचक्कर हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे नगर में दहशत फैल गई थी। घटना के तत्काल बाद सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
अब पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीते सात महीनों में वे दर्जनों बार थाने के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल “जल्द गिरफ्तारी” का आश्वासन ही मिला। परिवारजनों का कहना है कि पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं।

एस.पी के निर्देश पर एस.डी.ओ.पी.को सौंपी गई कमान
अब जब श्रीमती सरोज देवी गर्ग के परिजनों ने सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस पुराने मामले का निपटारा करने के लिए इसकी जिम्मेदारी तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) को सौंप दी है। बड़ा सवाल यह है की क्या सात महीने पुराने इस मामले में पुलिस अब कोई ठोस सुराग जुटा पाएगी,,
नगरवासियों की नजरें अब अनुविभागीय पुलिस अधिकारी की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button