Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

बाबू बिसाहू दास महंत जी के बताएं जन सेवा के मार्ग पर अनवरत चल रहा हूं … डॉ चरण दास महंत

47 वे पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा , फल वितरण , स्वास्थ्य शिविर वस्त्र वितरण का हुआ आयोजन

सक्ती स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के 47 वे पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकत्त्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मातृ शिशु अस्पताल सक्ती में श्रद्धांजलि एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र ने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस अवसर पर डॉ चरण दास महंत ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के सेवा के संकल्प एवं जन सेवा के परंपरा को उनके बताए मार्ग पर चलकर अनवरत जारी रखने की बात किया । इस अवसर पर मरीजों को डॉक्टर चरण दास महंत ने फल बिस्किट वितरित किया तथा जरूरत मंद महिलाओं को वस्त्र वितरण किया । कचहरी परिसर  में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व अध्यक्ष संदीप बनाफर एवं लीलाधर चंद्रा तथा अधिवक्ता संघ के सचिव सूरित चंद्रा ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के चित्र के समक्ष
दीप प्रज्वलित एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संदीप बनाफर ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को महान व्यक्तित्व के धनी तथा सच्चा गांधीवादी जनसेवक बताया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं, नागरिकों, ग्रामीणों द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण किया गया तथा उपस्थित जनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, सच्चे गांधीवादी जनसेवक ,गरीबों के मसीहा ,हसदेव बांगो बांध परियोजना के पैरोकार, निस्वार्थ भाव से जनसेवा के काम करने वाले सच्चा नेता बताया । स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आवश्यकता अनुसार दवा प्राप्त किया । उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा जिला विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह नरेश गेवा डीन महिला जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष श्रीमती मेनका जय सवाल टीकाराम कुर्रे अलका जयसवाल अनीता महंत रामू हेमू सोनी तेज नारायण धीरहे रनसाय बरेठ रविंद्र राठौर संतराम उरांव बाबूलाल उरांव भुवनेश्वर चंद्रा छोटू दास महंत ताम्रध्वज चंद्रा गेंद् राम खूटे संजय कोसले नरेंद्र धीरहे सीएमएचओ पूजा अग्रवाल बीएमओ  डॉक्टर सूरज सिंह डॉक्टर कात्यानी सिंह, विनोद राठौड़ रामगोपाल थवाईत जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के सचिव सुरित चंद्रा उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष दिगंबर चौबे ऋषिकेश चौबे चितरंजन पटेल संतोष जायसवाल महेश अग्रवाल मनोज अग्रवाल रामकृष्ण देवांगन घनश्याम देवांगन मनोज जायसवाल पवन शर्मा पीयूष राय गिरधर जायसवाल कृष्ण कुमार देवांगन प्यारेलाल पटेल जगत शर्मा अश्वनी राठौर कृष्ण कुमार देवांगन कमल साहू कृष्णा साहू महेश पटेल गजाधर साहू ईश्वर देवांगन धर्मेंद्र सोन दादू चंद्रा , दुर्गा साहू भीम देवांगन हुलास चौहान प्रदीप गबेल युवा नेता दिनेश बरेठ , क्लेश पटेल निर्मल दास महंत कमल दास महंत बुधवार दास महंत कुंदन देवांगन अजीत क्षत्रीय अलीम खान अलीम साहू लाल बहादुर खंडेलवाल दया दास महंत
सहित अन्य अधिवक्ता गण पत्रकारगण नागरिक गण ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button