Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सक्ती की होनहार बिटिया ने छुआ आसमान, श्रुति रतेरिया बनी पायलट, नगर, समाज एवं प्रदेश का बढ़ाया मान

सक्ती।,,,,सक्ती नगर के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का पल तब सामने आया जब नगर की प्रतिष्ठित फर्म रतेरिया मेडिकल के संचालक अरविंद रतेरिया की सुपुत्री श्रुति रतेरिया ने पायलट बनकर समूचे सक्ती नगर का नाम रोशन किया। श्रुति की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नगर और समाज में गर्व और उत्साह का माहौल है।

श्रुति रतेरिया, पिता अरविंद रतेरिया, माता श्रीमती शशि रतेरिया, दादा बलराम रतेरिया एवं दादी विमला रतेरिया की लाड़ली बिटिया हैं। बचपन से ही बड़े सपने देखने वाली श्रुति ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर पायलट बनकर यह साबित कर दिया कि अगर हौसले मजबूत हों तो आसमान भी दूर नहीं रहता।

श्रुति की इस शानदार उपलब्धि पर अग्रवाल समाज सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने पूरे अग्रवाल समाज की ओर से बिटिया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि श्रुति ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और सक्ती नगर का नाम रोशन किया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता नगर की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

श्रुति की इस उपलब्धि पर मारवाड़ी युवा मंच, महिला जागृति शाखा, महिला मंडल, चेंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस क्लब, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सक्ती नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी (कांट्रेक्टर) अमर अग्रवाल (गिरिराज) की सुपुत्री आस्था अग्रवाल पायलट बनकर नगर का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब श्रुति रतेरिया की इस सफलता से एक बार फिर सक्ती नगर की बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे मेहनत और प्रतिभा के दम पर आसमान की ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

श्रुति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर  सक्ती नगर में खुशी और गर्व का माहौल है एवं सभी वर्ग के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button