Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

आबकारी वृत्त मालखरौद में चढ़ी भट्ठी में महुआ शराब बनाते शराब कारोबारी गिरफ्तार

सक्ती  सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो  के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर श्री नोहर सिंह ठाकुर  व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला  के मार्गदर्शन में  दिनांक 15/5/25 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को वार्ड नंबर 5 जमगहन थाना मालखरौद निवासी सम्मेलाल पिता अभयराम के द्वारा अपने घर के पीछे बाड़ी में एक झोपड़ी में महुआ शराब बनाने की अवैध भट्ठी संचालित करने की मुखबिर सूचना मिली। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने सम्मेलाल के घर छापामार कार्रवाई में महुआ शराब की चढ़ी भट्ठी सहित 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया ।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त – सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल की टीम में आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, भारती यादव और परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button