छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय सक्ती में रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक किया स्वैच्छिक रक्तदान

  सक्ती, / सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय, सक्ती में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा रक्तदान के माध्यम से जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना रहा। रक्तदान शिविर में जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और आमजन सहित जिले के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर  सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं जिला कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि रक्तदान एक मानवीय एवं सामाजिक दायित्व है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने जिले के नागरिकों से आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित इस रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों,  अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों की सहभागिता ने जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  वासु जैन, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, डिप्टी कलेक्टर प्रितेश सिंह राजपूत, सीएमएचओ श्रीमती पूजा अग्रवाल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्जुन सोनवानी, भाजपा वरिष्ठ नेता रामवतार अग्रवाल, टिकेश्वर गबेल, अभिषेक शर्मा,  राम नरेश यादव सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि,  अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य नागरिक रक्तदान शिविर में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button