छत्तीसगढ़

पोता में कबीर प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया


सक्ती /पोता   मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोता में शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में संत शिरोमणि कबीर साहेब जी का प्राकट्य उत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कबीर साहेब के जीवन, विचारों एवं समाज सुधार संबंधी संदेशों को प्रस्तुत किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन गवेल (बी.डी.सी. प्रतिनिधि, क्षेत्र क्रमांक-5) रहे। उनके साथ  गोरेलाल गवेल  एवं  मन्नु कर्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आर. चंद्रा, व्याख्याता श्रीमती आशा भारद्वाज, श्रीमती सीमा रानी मिंज, श्रीमती हीराबाई बंजारे, श्रीमती गायत्री भारद्वाज, श्रीमती आरती पटेल, श्री दिलीप कुमार विश्वकर्मा (व्याख्याता), सहायक ग्रेड-2 श्रीमती सुनीता बंजारे, सहायक ग्रेड-3 श्रीमती लता सिदार, श्रीमती ममता बरेठ (सहायक ग्रेड-3) तथा  दिगपाल चंद्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन व्याख्याता  भोजराम यादव, कु. नीतू बरेठा एवं चंचल कृति यादव द्वारा किया गया। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अपने संबोधन में अतिथियों ने संत कबीर साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मानवता, समानता, सत्य, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। कबीर साहेब ने समाज से अंधविश्वास, भेदभाव और कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, नैतिकता और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
“काल करे सो आज कर, आज करे सो अब।
पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब॥”
कबीर साहेब के इसी प्रेरणादायक संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि संत कबीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देंगे तथा एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान

Related Articles

Back to top button