छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक,सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय धूमधाम से मनाया जाएगा  जन्मोत्सव


सक्ती    19 अप्रैल  को भगवान परशुराम जन्मोत्सव  का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजन करने के लिए अग्रसेन भवन में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजन हुई, जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में प्रात पूजा अर्चना व शाम को शोभा यात्रा एवं अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आयोजन समिति की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी गई। उक्त बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता दिगंबर प्रसाद चौबे ,पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा (बाबा),देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री,रमेश तिवारी, दीनदयाल शर्मा ,राज शर्मा, विष्णु शर्मा ,सुमित शर्मा (नवभारत) ,उमेश शर्मा (संगीता स्वीट्स)अभिषेक शर्मा (मारवाड़ी भोजनालय)अजय शर्मा,बंटी शर्मा विप्र जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button