Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

बजट सत्र में कवासी लखमा को सम्मिलित होने देने का निर्णय स्वागतोग्य – अर्जुन राठौर

बजट सत्र में कवासी लखमा को सम्मिलित होने देने का निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान – JCCJ
सक्ती छत्तीसगढ़ राज्य की एक ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने कहा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज दिनांक 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, इस महत्वपूर्ण बजट सत्र में पूर्व आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी को शामिल होने देने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी द्वारा लिया गया निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों की दृष्टि से स्वागत योग्य है। शराब घोटाले प्रकरण में आरोपित कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं छह बार के विधायक श्री कवासी लखमा जी द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के उपरांत व्यक्तिगत रूप से लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बजट सत्र में सम्मिलित होने की अनुमति चाही गई थी।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे अर्जुन राठौर ने कहा यह निर्णय लोकतंत्र की गरिमा, विधायिका की सर्वोच्चता एवं जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सम्मान करने वाला है। भारतीय संविधान तथा विधानसभा की कार्यवाही एवं प्रक्रिया संबंधी नियमों के अनुसार, जब तक किसी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आरोप सिद्ध नहीं हो जाते, तब तक वह अपने संवैधानिक कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत रहता है। वर्तमान में संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है और आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रदेश की जनता की सर्वोच्च पंचायत है। ऐसे में अपने क्षेत्र की जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि को महत्वपूर्ण बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति प्रदान किया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ इस निर्णय का स्वागत करती है और आशा करती है कि बजट सत्र के दौरान प्रदेश के विकास, जनकल्याण और पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button