Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्ती

55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 महिला आरोपिया सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती/हसौद  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब, जुआ एवं गांजा बिकी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिये जाने पर दिनाक 08.02.2025 को अवैध शराब रेड कार्यवाही पर अवैध शराब रखने की सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (मापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्री सुमित गुप्ता महोदय को सूचना के बारे में अवगत कराकर कुशल दिशा निर्देशन प्राप्त होने पर ग्राम गुंजियाबोड़ एवं ग्राम नगारीडीह में आरोपियों के कब्जे से कुल 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब विधिवत जप्ती की कार्यवाही करते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। आरोपी 01. श्रीमती पदमा जांगड़े पति स्व. उमाशंकर जांगड़े उम्र 37 साल साकिन गुंजियाबोड़ थाना हसौद, 02. रामकृपाल जांगडे पिता स्व. रतिराम जांगड़े उम्र 48 साल साकिन गुंजियाबोड़ थाना हसौद 03. अर्जुन कुमार निराला पिता स्व. फूलेश निराला उम्र 24 साल साकिन नगारीडीह थाना हसौद, 04. मनहरण महिलांगे पिता स्व. जयराम महिलांगे उम्र 38 साल साकिन नगारीडीह थाना हसौद, 05. राजेश कुमार महिलांगे पिता छत्तुराम महिलांगे उम्र 45 साल साकिन नगारीडीह थाना हसौद, 06. श्रीमती मीना बाई महिलांगे पति स्व. अवधराम महिलांगे उम्र 41 साल साकिन नगारीडीह थाना हसौद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही निरीक्षक विन्टन साहू थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में सउनि बिसोहन चंद्रा, प्र.आर. नन्दूराम साहू, ओमप्रकाश अजगल्ले, परमानंद घृतलहरे, अश्वनी सिदार, संजय शर्मा, आर. कमलेश धारिया, शिवगोपाल रात्रे, शिव कुमार यादव, संदीप नाग, नारायण यादव, राजेश यादव, बृजमोहन नेताम, राजेन्द्र कुर्रे, गंगाराम यादव, गोपेश्वर नेताम, म.आर. गुरबारी दिनेश का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button