छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

आबकारी विभाग की ग्राम मल्दा में अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 2 शराब कारोबारी हुए जेल दाखिल, 37 लीटर महुआ शराब और 250 किलो महुआ लाहन जब्त,

    सक्ती,    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24/11/26 को आबकारी विभाग सक्ती की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम मल्दा थाना हसौद निवासी सूरज मित्तल पिता कुशवाराम वार्ड नंबर 4 द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर
सूरज मित्तल के द्वारा अपने रहवासी मकान के आंगन में पत्थरों के नीचे गड्ढे में छिपा कर रखा डिब्बों में भरा 120 किलो महुआ लाहन और एक प्लास्टिक पन्नी में भरा 7 लीटर महुआ मदिरा बरामद किया गया।

ग्राम – मल्दा थाना हसौद में नर्मदा बाई पति महेंद्र मित्तल के द्वारा अवैध महुआ शराब बेचने की शिकायत की पुष्टि होने पर उसके घर की विधिवत तलाशी में 30 लीटर महुआ शराब और आंगन में पत्थरों के नीचे गड्ढे में दबा कर रखा 130 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी  रत्नेश मरावी के नेतृत्व में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद सिदार , राशिल श्रीवास्तव , मोंगरा पटेल, मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, प्रकाश थंकाचन, आबकारी आरक्षक संजीव भगत,नवीन मनहर, श्रवण द्विवेदी , मुरलीधर , शुभम नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम , कमलेश यादव और बसंती चौधरी,भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button