सक्ती, अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी द्वारा संचालित वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, विधायक नाना पटोले का 27 अक्टूबर को सक्ती आगमन हुआ। सक्ती पहुंचने पर जिला कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। दोपहर 3 बजे उनका आगमन स्थानीय रेस्ट हाउस में हुआ।आगमन पश्चात उनका स्वागत स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। तत्पश्चात – सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी शहर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, बुध कमेटियों एवं बूथ लेवल एजेंटों की महत्वपूर्ण सभा सक्ती के कमला हरि एवेन्यू में वोट बचाओ- देश बचाओ अभियान के तहत सभा हुई। प्रेसवार्ता में मतदाता सूची की विश्वसनीयता, पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जबाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अभियान को जन-जन तक पहुंचाना होगा। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नाना पटोले ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का मताधिकार है। यदि मतदाता का बोट सुरक्षित नहीं रहेगा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के सामने संविधान की मूल भावना तथा लोकतांत्रिक अधिकारों को रक्षा एक महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने बूथ लेवल एजेंटों से कहा कि वे अपने-अपने बूथ पर केवल संगठनात्मक प्रतिनिधि बनकर न रहे, बल्कि प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों के सजग प्रहरी अर्थात् ‘वोट रक्षक’ बने। मतदाता सूची का बारीकी से परीक्षण करें, नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करें तथा किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने, गलत प्रविष्टि होने या अनुचित विलोपन की आशंका मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल आपत्ति दर्ज कराएं। श्री पटोले ने कहा कि बोट बचाओ देश बचाओ अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करन्य, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाना और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए व्यापक जन भागीदारी तैयार करना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता और सतर्कता से करना होगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की कांग्रेस की मांग भी दोहराई। उन्होंने आगे कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बूथ स्तर पर ठोस कार्ययोजना और सतत निगरानी आवश्यक है। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज हो तथा किसी भी मतदाता को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वचित होने की स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए बीएलए को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ-बूब तक पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची की जांच करने के लिए प्रेरित करना होगा। नाम जोड़ने, संशोधन कराने और किसी विसंगति के विरुद्ध नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचानी होगी। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतंत्र के हित में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर अभियान को व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। पूर्व विधायक नोचेल वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। मतदाता का वोट केवल चुनाव में सरकार चुनने का माध्यम तो है ही इसके साथ, देश की शासन व्यवस्था में उसकी भागीदारी का भी महत्वपूर्ण अधिकार है। इस अधिकार की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना चाहिए और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग के प्रति सजग रहना चाहिए। उक्त अवसर पर मुख्य रुप से प्रदेश पर्यवेक्षक नाना पटोले, सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत,,सक्ती जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मती रश्मि गबेल, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, पूर्व विधायक नोबेल वर्मा, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राकेश राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर परसाई,,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दादू जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी साधेश्वर गबेल, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण गबेल, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवादिन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनन्द अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, सम्मेलाल गबेल, महबूब खान,सरपंच चंद्र कुमार सोनी ,के अलावा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण तथा बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
15 3 minutes read




