सक्ती , सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13/10/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कुरदा थाना नगरदा निवासी श्याम यादव द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर
- वार्ड नंबर 5 कुरदा थाना नगरदा में श्याम यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 29 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के रसोई में एक सिल्वर बर्तन में भरा 26 लीटर महुआ मदिरा , एक पीले जरिकेन में भरा 5 लीटर महुआ मदिरा और 10 नग देशी प्लेन पाव
- कुल 32.8 लीटर महुआ मदिरा और देशी शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्याययिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में राशिल श्रीवास्तव परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवणकांत द्विवेदी आबकारी स्टाफ परसराम कमलेश और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।





