सक्ती , नगरपालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्यामसुंदर अग्रवाल ने समस्त नगरवासियों एवं जिलेवासियों को गणेश चतुर्थी पर्व की हार्दिक अग्रिम शुभकामनाए दी है,
अपने शुभकामना संदेश में अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता, सुख-समृद्धि और बुद्धि के देवता हैं। गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व हमारे जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशहाली लेकर आता है। उन्होंने कामना की है कि गणपति बाप्पा के आशीर्वाद से सक्ती नगर में सुख, शांति, समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त हो।
उन्होंने कहा कि सभी सक्ती जिले के नागरिक आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाएं।




