सक्ती, भगवान शिव को समर्पित पावन मास सावन के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों का रेला भोले बाबा के दरबार पहुंचा. निकटवर्ती ग्राम सकरेली कलां में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्तों का विशाल कांवड़ यात्रा तुर्री धाम पहुंच कर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया

बम बम भोले के नारे के साथ ग्राम के स्कूल चौक से भोर 5 बजे काफी संख्या में महिला पुरुष शिव भक्त कांवड़िया तुर्री धाम के लिए निकल पड़े. रास्ते में झमाझम बारिश में भी पैदल चलकर बाबा के दरबार में पहुंचे. इस यात्रा में विशाल शिव प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे कलात्मक ढंग से आकर्षक सजावट की गई थी।
कांवड़ यात्रा में सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल भी मौजूद रहे, जिन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शिव को कंधे में लेकर सभी शिव भक्तों का उत्साहवर्धन किया. पूरा गांव भक्तिमय माहौल में रहा, जगह जगह खीर पुड़ी व जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस यात्रा में आसपास के 8-10 गांव के महिला पुरुष शिव भक्त शामिल हुए ।




