सक्ती, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा सक्ती जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को आई.टी.आई. सक्ती परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित नियोजक वेदांता स्किल स्कूल, बालको (कोरबा) तथा स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, चांपा भाग लेंगे। रोजगार मेले के अंतर्गत वेदांता स्किल स्कूल द्वारा फिटर, इलेक्ट्रीशियन, होटल मैनेजमेंट, वेल्डर, मोबाइल रिपेयरिंग टेक्निशियन एवं सिलाई मशीन ऑपरेटर के प्रत्येक 30-30 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल द्वारा क्रेडिट असिस्टेंट एवं कस्टमर रिलेशनशिप के 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है तथा चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत रहेगा। प्लेसमेंट की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं जिला रोजगार कार्यालय का वैध रोजगार पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर युवा इस रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।
132 1 minute read





