छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सक्ती वेदांता प्लांट की घटना पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जताई गहरी चिंता।

डॉ महंत ने कलेक्टर और एसपी से फोन पर की चर्चा

सक्ती छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ती जिला स्थित वेदांता प्लांट में हुई हालिया घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉ. महंत ने तत्काल सक्ति जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की।

चर्चा के दौरान डॉ. महंत ने अधिकारियों से घटना के कारणों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि,

  • ​घायल श्रमिकों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।
  • ​घटना की निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
  • ​प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सुरक्षा प्रदान की जाए।

वेदांता की घटना गहन जांच का विषय…डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button