सक्ती। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने आज छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर संघ सक्ती एवं देवांगन समाज सक्ती के साथ होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
पेंशनर संघ सक्ती के होली मिलन कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पेंशनर संघ के साथ होली खेलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित सभी वरिष्ठजन उनके लिए पिता तुल्य एवं बड़े भाई समान हैं, जिनके साथ होली मिलन समारोह मनाना उनके लिए गर्व की बात है।
वहीं देवांगन समाज सक्ती के होली मिलन समारोह में शामिल होते हुए नपा अध्यक्ष ने कहा कि देवांगन समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव को बढ़ाते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और हर्षोल्लास के साथ त्योहार का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
97 1 minute read





