सक्ती – नगर के प्रतिष्ठित देवांगन समाज की कुल देवी चिंत सेवा के पावन अवसर पर सक्ती नगर में संतोष देवांगन (गणपति टेट) एवं खगेश देवांगन के यहाँ से भव्य जल भरण शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें सक्ती नगर सहित आसपास के भारी संख्या में भक्त जन की उपस्थित थे। सभी भक्तों की सेवा के लिए देवांगन महिला विकास सेवा समिति के द्वारा फ़ल, नास्ता एवं चाय पानी की व्यवस्था किया गया था। ताकि माता परमेश्वरी के दर्शन के लिए आये भक्तों को नास्ता, पानी मिल सके। यह अवसर पहली बार था कि देवांगन समाज से महिलाओं ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपने समाज के लिए सोचा और सराहनीय कार्य में अपना हाथ बढ़ाया। देवांगन महिला विकास सेवा समिति की इस पहल से पूरा सक्ती नगर की महिलाओं को गर्व महसूस हो रहा हैं और सभी महिलाओं की चर्चा हो रहीं हैं। महिलाओं के इस आयोजन में विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन देवांगन विकास सेवा समिति के सदस्य श्री मती लता देवांगन , विमला देवांगन, जया देवांगन ,माया देवांगन , नेहा देवांगन , टंकेश्वरी देवांगन , छोटी देवांगन , कौशिल्या देवांगन , नीलिमा देवांगन , तनुजा देवांगन , यशोदा देवांगन , मानशी देवांगन , गौरी देवांगन , हिना देवांगन , माया देवांगन , रेखा देवांगन, आदि सदस्यों का सहयोग रहा ।





