सक्ती,/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश भर मे 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान की शुरूआत हो गई है। जिसके तहत नवगठित सक्ती जिले में भी डभरा विकासखण्ड के ग्राम देवरघटा से धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हो गया है। धान खरीदी के पहले दिन सक्ती जिले में विकासखण्ड डभरा अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र देवरघटा में किसान श्री गेंदराम साहू द्वारा कुल 48 क्विंटल धान खरीदी की गई है। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।
21 Less than a minute





