Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

झोलाछाप डॉक्टरों पर सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन, अवैध क्लिनिकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी



सक्ती  जिले में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर मरीजों का इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाकर ऐसे मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में नर्सिंग होम टीम द्वारा सक्ती जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान स्टेशन रोड सक्ती में एक घर में अवैध रूप से मरीजों का इलाज करते हुए शैलेन्द्र हलदार को रंगे हाथों पकड़ा गया।
इसी तरह टेमर क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए लम्बोदर पटेल को बिना किसी वैध डिग्री और पंजीयन के इलाज करते पाया गया, जिसे मौके पर ही टीम ने पकड़ लिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध क्लिनिकों को बंद करवाया। इस कार्रवाई से आम जनता की जान के साथ हो रहे गंभीर खिलवाड़ पर रोक लगाने में सफलता मिली है।
सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना वैध डिग्री और पंजीयन के किसी भी प्रकार का क्लिनिक या अस्पताल संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इलाज के लिए केवल पंजीकृत एवं योग्य डॉक्टरों के पास ही जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button