छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

एक शाम खांटू वाले के नाम भजन संध्या में झूम उठे श्याम प्रेमी

सक्ती  नगर में आयोजित “एक शाम खांटू वाले के नाम” भजन संध्या का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

सक्ती के ह्रदय स्थल नवधा चौक के कान्हा निवास में सक्ती की प्रतिष्ठित फर्म अर्जुन लाल रामकुमार सराफ के सौजन्य से भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ । एक शाम खांटू वाले के नाम भजन संध्या में ,सक्ती के मशहूर भजन गायक विक्की सिंघल, हरियाणा से परविंदर पलक , एवं सौरभ शर्मा ( कलकत्ता), ने अपने मधुर भजनों से श्याम प्रेमियोँ को खूब रिझाया,                                   

  शाम 7 बजे खांटू श्याम बाबा के मधुर भजनों की शुरुआत हुई,  और देर रात तक श्याम प्रेमी कीर्तन का आनंद लिए,। पूरा पंडाल “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से गूंज उठा। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे वातावरण में भक्ति का रंग छा गया।

कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में राजेश सराफ, हर्षल सराफ(कान्हा), रवि सराफ,कपील सराफ, अनुज सराफ, आलोक सराफ और दिनेश सराफ, राहुल अग्रवाल, सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।

भजन संध्या में बाबा श्री श्याम का सुंदर दरबार  कलकत्ता के कारीगरों ने सजाया था , जिसने भक्तों का मन मोह लिया। भजन संध्या में सक्ती नगर के श्याम प्रेमियों के अलावा खरसिया ,बाराद्वार ,बिलासपुर, रायगढ़ ,कोरबा के श्याम प्रेमी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंत में श्री श्याम आरती पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button