छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

एस पी  के निर्देश पर दारू पिलाने वालों पर पुलिस ने करी कड़ी कार्रवाई, शहर के दैनिक सब्जी बाजार में सड़क पर खुलेआम पिलाई जा रही थी शराब पुलिस ने दिया अल्टीमेटम- कहा अवैध धंधे करने वालों पर होगी सख्ती से करवाई

सक्ती शहर के बुधवारी बाजार में दैनिक सांध्य कालीन सब्जी बाजार वाले परिसर में खुलेआम कुछ लोगों द्वारा शाम के समय सड़क पर ही अस्थाई रूप से घेरा बनाकर लोगों को शराब पिलाने का अवैध धंधा किया जा रहा था। तथा उपरोक्त स्थान पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग शाम के समय सब्जी खरीदने आते हैं। जिसमें महिला. पुरुष. बच्चे भी होते हैं। एवं ऐसे अवैध धंधों के चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। तो वही जन भावनाओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद  के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने उपरोक्त मामले की सूचना  जिले के जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को दी। जिस पर एसपी साहब ने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी पर  पुलिस को मौके पर भेजकर अवैध शराब पिलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई  उन्हें पुलिस थाना लाया गया है। एवं सक्ती पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पिलाने वाले बक्से नहीं जाएंगे तथा पुलिस की पैनी नजर सभी पर लगातार बनी हुई है। एवं पुलिस ने कहा है कि विगत वर्ष उपरोक्त मार्ग पर काफी संख्या में लोगों द्वारा सड़क पर ही चखना सेंटर बनाकर संचालित किया जा रहे थे। जिसे नागरिकों की मांग पर आबकारी विभाग के संयुक्त प्रयासों से उन्हें हटाया गया था तथा पुनः कुछ लोगों द्वारा सड़क पर ही ऐसा कार्य किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button