सक्ती नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडिन ने प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। नरेश गेवाडिन ने सभी से अपील की कि दीपावली का पर्व पर्यावरण के संरक्षण के साथ मनाएं और एक-दूसरे में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाएं।
उन्होंने कहा, “दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव का दीप जलाएं।”





