छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

लोकप्रिय निर्विरोध सरपंच योगेंद्र साहू समाज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए ,

सक्ती   सक्ती जिलान्तर्गत ग्राम डोड़की परिक्षेत्र में साहू संघ का परिक्षेत्र अध्यक्ष का चुनाव ग्राम पंचायत छिंदमुड़ा में 03 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को 10 बजे रखा गया था। जिसमें अध्यक्ष परिक्षेत्र श्री योगेंद्र साहू निर्विरोध चुने गए। वहीँ साहू समाज से उपाध्यक्ष नूतेश साहू महिला उपाध्यक्ष हेमिन बाई संगठन सचिव राधे श्याम साहू संयुक्त सचिव हीरा बाई साहू सभी निर्विरोध चुने गए जिसमें निर्वाचन अधिकारी तहसील अध्यक्ष प्रकाश साहू तहसील उपाध्यक्ष खोख साय साहू सेवती साहू गोविंदा साहू नेत्रा साहू संत राम साहू ने निर्वाचन सम्पन्न कराया ।श्री योगेन्द्र साहू  दूसरी बार निर्विरोध परिक्षेत्र अध्यक्ष एवं अभी ग्राम पंचायत देवरमाल से निर्विरोध युवा सरपंच भी है। योगेंद्र साहू भाजपा ग्रामीण मण्डल में कोषाध्यक्ष के पद को सुशोभित कर  सेवा दे रहे है । जिससे जिले के साहू समाज में हर्ष एवं उत्साह की लहर है,।

image editor output image 1431633890 17594973425844196690333361798600 kshititech

Related Articles

Back to top button