सक्ती , छत्तीसगढ़ नरेन्द्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती जिला आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनका अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव के नेतृत्व में मंच के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने श्री साहू का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, आगामी रूपरेखा और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर चर्चा की गई।
गरिमामयी उपस्थिति
स्वागत समारोह और कार्यक्रम में मंच के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे:राम नरेश यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष),सोमनाथ बरेठ (संगठन महामंत्री)राजेश्वर डनसेना (जिलाध्यक्ष),श्रीमती रीता पटेल (प्रदेश महामंत्री, महिला मोर्चा),फलेश यादव,अनूप अग्रवाल,भूषण चंदा,डॉ. श्याम चंदा, कमल किशोर साहू,ओंकार यादव,सुरेश कृपलानी,देव आशीष पटेल,भुवन सोनी,मोहन साहू विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान बना दिया। स्वागत के दौरान सभी ने संगठन के विचारों को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।




