छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

पिछले दो दिनों से मौसम हुआ सुहाना, ठंडी हवाओं ने दिलाया उमस से राहत, लोगों के चेहरे पर लौटी राहत की मुस्कान,

सक्तीजिले में पिछले दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है और मौसम बेहद सुहाना हो गया है। लगातार चल रही ठंडी-ठंडी हवाओं ने लोगों को  गर्मी और उमस भरी परेशानी से बड़ी राहत दिलाई है। सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है, जिससे वातावरण में ताजगी बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और आसमान में छाए आंशिक बादलों के कारण यह बदलाव आया है। दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में भी अब तेज धूप की जगह ठंडी हवा चलने से लोग सुकून महसूस कर रहे हैं।

बाजारों में दिखी रौनक, दिल को मिल रहा सुकून
मौसम सुहाना होते ही शाम के समय शहर के चौक-चौराहों, पार्कों और नदी किनारे लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। लोग परिवार के साथ बाहर निकलकर इस मौसम का आनंद ले रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस ठंडी हवा से दिल और दिमाग दोनों को सुकून मिल रहा है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी यह मौसम बेहद अच्छा एवं खास माना जा रहा है।

किसानों के लिए भी फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम खरीफ फसल के लिए भी अनुकूल है। खेतों में नमी बनी रहने से फसलों को फायदा मिलेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक इसी प्रकार बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button