छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

माँ अष्टभुजी के दरबार में नव पदस्थ कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने टेका मत्था

सक्ती , जिला सक्ती की नव पदस्थ कलेक्टर जय श्री जैन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री वाशु जैन ने माँ अष्टभुजी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ अष्टभुजी का दर्शन कर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सक्ती जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर अड़भार के प्रतिष्ठित नागरिक आलोक तिवारी, बनिया राम रात्रे, महेन्द्र बरेठ, बसन्त धीरज, नितिन शुक्ला, प्रणत तिवारी, नागेन्द्र पटेल, पटवारी दिग्विजय गबेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button