छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

श्रावण मास के अंतिम सोमवार भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए अंचल वासी..

भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था बना जन सैलाब…अधिवक्ता चितरंजय

सक्ती ,नगर अधिष्ठात्री देवी मां महामाई के दरबार से कांवर पूजन करने बाद गाजे बाजे, नृत्य एवं बोल बम के उद्घोष के साथ जिला पंचायत सभापति धर्मेंद्र सिंह एवं सभापति आयुष शर्मा के संयुक्त आयोजन में श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा तुर्री धाम के लिए प्रस्थान किया इन पलों में वरिष्ठ नेता देवेन्द्रनाथ अग्निहोत्री,वरिष्ठ अधिवक्ता चित्रंजय पटेल की गरिमामय उपस्थिति में सांसद कमलेश जांगड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के कांवर पूजन किया
पश्चात कांवड़ यात्रियों का जत्था नगर के मुख्य मार्गों से धूमधाम से गुजरते हुए प्रथम पड़ाव ग्राम डोंडकी पहुंची जहां ग्रामवासियों के द्वारा यात्रियों का जल पान के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में अंचल से हर वर्ग के हजारों लोगों की उपस्थिति से कांवड़ यात्रा भव्य नजर आ रहे था। आज इस शुभ अवसर परअमरलाल अग्रवाल(रैन बसेरा), जिला पंचायत रमौतीन बाई, जनपद सदस्य प्रतिभा मेहरा, रोहित देहारे, बाराद्वार नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा, अर्जुन राठौर (जोगी) के साथ ग्रामीणजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button