छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सरकार पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से ले वर्ना छत्तीसगढ़ में होगा राज्यव्यापी आंदोलन- गिरीश कुशवाहा

छत्तीसगढ़ का पत्रकार किसी भी राज्य नैतिक दल का गुलाम नहीं यदि सरकार पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से नहीं लगू किया तो पत्रकार सरकार बनाना भी जानती है और सरकार गिरना भी जानती है – पेजा

सक्ती  छत्तीसगढ़त सहानुभूति समाचार राजेश मखीजा ब्यूरो चीफ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई का सम्मान समारोह बासु रिसार्ट सक्ती में अशोक अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा प्रांत-पेजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक गिरीश चंद्र कुशवाहा वरिष्ठ पत्रकार मुख्य रूप से आयोजन में उपस्थित रहे

मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने छत्तीसगढ़ प्रांत के पत्रकारों की गंभीर समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा की छत्तीसगढ़ सरकार को समझना चाहिए कि यदि पत्रकारों की अपेक्षा की तो पत्रकार सरकार बनाना भी जानता है और सरकार को गिरना भी जानता है इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को पत्रकारों की प्रमुख 12 सूत्री मांग पत्र को गंभीरता से लेकर तुरंत पत्रकारों के हितों में लागू कर देना चाहिए

श्री कुशवाहा ने कहा इसके पूर्व छत्तीसगढ़ की सरकार ने पत्रकारों के हितों के लिए कई कार्यकारी योजनाओं को लागू करने की घोषणा की परंतु वर्तमान सरकार पत्रकार की प्रमुख लाभकारी योजनाओं को लागू नहीं कर रही है जिससे छत्तीसगढ़ के पत्रकारों में सरकार के प्रति आक्रोश है
श्री कुशवाहा ने कहा 1947 में देश जब आजाद हुआ तो देश को आजाद करने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही कई पत्रकार शहीद हुए और आज भी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के चलते हमारे कई पत्रकार शहीद हो गए यहां तक की बिलासपुर के एक वरिष्ठ पत्रकार का आज तक छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रशासन जिंदा या मुर्दा तलाश नहीं पाई है इससे ज्यादा और निष्क्रियता एवं लापरवाही छत्तीसगढ़ सरकार की और क्या हो सकती है राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री कुशवाहा ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रतिमाह 7 हजार मासिक पेंशन हरियाणा एवं पंजाब सरकार की भांति 60 वर्षीय पत्रकारों को देने के लिए छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में सूचना विभाग के माध्यम से कैंप लगाकर फार्म भरवा कर तत्काल लागू किया जाए, पत्रकारों की समाचार कवरेज के दौरान दुर्घटना मैं दर्दनाक मृत्यु तक हो जाती है छत्तीसगढ़ सरकार को चाहिए कि पत्रकारों का दुर्घटना बीमा 25 लाख का कराया जाए, पत्रकारों की माता-पिता एवं पत्नी ,पुत्र, पुत्री को निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान 5 लाख का कार्ड जारी किया जाए, पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में पत्रकार सुरक्षा समिति का गठन किया जाए उपरोक्त समिति में जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा सूचना अधिकारी के अतिरिक्त प्रत्येक जनपद में पांच पत्रकारों को समिति में शामिल किया जाए, पत्रकारों को जनपद के मुख्यालय पर बैठने के लिए छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में प्रेस क्लब की स्थापना की जाए और उस क्लब का अध्यक्ष जिला अधिकारी एवं सचिव सूचना अधिकारी तथा सदस्य जनपद के पांच सदस्यों को बनाया जाए, पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने के पूर्व जनपद में गठित की जा रही सुरक्षा समिति के माध्यम से जांच कराई जाए यदि पत्रकार के प्रति शिकायत सही है तो मुकदमा दर्ज किया जाए और यदि गलत पाई जाए तो शिकायतकर्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए, पत्रकारों को भवन उपलब्ध कराने के लिए राज्य के जिला मुख्यालयों एवं तहसील मुख्यलयों पर अटल बिहारी वाजपेई आवास योजना लागू करके पत्रकारों को 50% छूठ पर आवास उपलब्ध कराय जाए
सूचना विभाग को निर्देश देकर वर्ष में दो बार अखबार को सूचीबद्ध कर दैनिक अखबार को माह में पांच एवं साप्ताहिक को माह में दो विज्ञापन जारी किए जाएं, सूचना विभाग को निर्देश देकर प्रतिवर्ष वर्ष में दो बार मान्यता समिति की बैठक आयोजित कर पत्रकारों को मान्यता उपलब्ध कराई जाए, सूचना सचिव एवं सूचना निदेशक को आदेश देकर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर 12: बजे संपादकों एवं पत्रकारों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया जाए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने पत्रकारों में हुंकार भरते हुए कहा यह मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेज कर पत्रकारों की समस्याओं का निस्तारण करने में एसोसिएशन पूरी शक्ति के साथ छत्तीसगढ़ में काम करें।

उपरोक्त अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री श्यामसुंदर अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया उपरोक्त अवसर पर कई प्रमुख पत्रकार मौजूद रहे इसके पूर्व बिलासपुर से शक्ति जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा का स्वागत चंपा प्रेस क्लब में कुलवंत सिंह अध्यक्ष प्रेस क्लब की संयुक्त टीम द्वारा फूल मालाओं से किया गया श्री कुशवाहा के साथ उत्तराखंड के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार गुप्ता एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मखीजा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button