सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11/02/26 को आबकारी वृत्त सक्ती में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा ग्राम सोंठी थाना सक्ती में फेकूराम सतनामी पिता अजबराम उम्र 62 वर्ष के द्वारा अपने घर में अवैध शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना मिली। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल एक छद्म खरीददार को फेकूराम सतनामी से महुआ शराब खरीदने भेजा। खरीददार से महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने फेकूराम सतनामी के रिहायशी घर की विधिवत तलाशी ली गई पर उसके रहवासी मकान से महुआ शराब नहीं मिल पा रही थी । तभी घर के पीछे आंगन में बने बाथरूम के पास महुआ शराब की गंध आने पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बाथरूम की सूक्ष्मता से जांच की तब बाथरूम की एस्बेस्टस शीट में लकड़ियों की सहायता से छिपा कर रखा 24 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 250 मिली कुल 6 लीटर महुआ शराब से बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक संजीव भगत, परसराम कहरा,कमलेश यादव व भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा ।
313 1 minute read





