दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक : श्यामसुन्दर अग्रवाल
सक्ती , नगरपालिका एवं अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कामना की है कि दशहरे का यह पावन पर्व प्रदेशवासियों एवं सक्ती जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। साथ ही सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।




