सक्ती, Course Square Computer Institute सक्ती में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के ब्रांच हेड ‘अमित बरेठ’ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “समय और समझ दोनों ही हमारी जिंदगी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यक्ति के पास जब समय होता है, तब अक्सर समझ नहीं होती और जब समझ आती है, तब तक समय निकल जाता है। इसलिए आप सभी के पास अभी समय भी है और समझ भी। इस अवसर का सदुपयोग करें, अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें और जीवन में खूब नाम कमाएं।”
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए निरंतर मेहनत करने, समय का सदुपयोग करने और अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन अपने भविष्य को बेहतर बनाने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, इसलिए इस समय को व्यर्थ न गंवाते हुए ज्ञान और कौशल को निपुण बनावे।





