सक्ती नगर के होनहार कलाकार जिनके द्वारा लगातार कई वर्षों से मिनी गणेश पंडाल एवं मिनी रावण बना कर व पिछले कई वर्षों से होली की झांकी बना कर नगर और आसपास के लोगो को आकर्षित करनें वाले अमित तम्बोली सक्ती के द्वारा अब एक नये ड्रेस में घूमते फिरते नजर आ रहे है। आपको बता दे कि पिछले वर्ष भी होली के एक दिन पहले बिसलरी बोतल के रंगीन ढक्कन से अपना ड्रेस तैयार किये हुए थे, जिसे देख कर आते जाते महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग रुक कर श्री तम्बोली के नये गेटप के साथ फोटो क्लिक कर अपने चित परिचितों एवं व्हाट्सअप के स्टेट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट करते थे।
इन्हीं बातों को ध्यान में रख इस बार रंग बिरंगे सनमाईक फोरमाईक जो फर्नीचर बनाने में उपयोग होता है उसको एक साईज की पीस कटींग कर ड्रेस तैयार कर पहन कर नगर में भ्रमण करते नजर आये।
अमित तम्बोली से वार्तालाप करने से बताया कि 4-5 दिनों से रात 10 बजे से 1:30/ 2:00 बजे तक वर्क कार्य करते थे और कटिंग का काम अपने शॉप में ही करते थे।
श्री तम्बोली ने आगे बताया कि ड्रेस का वजन 3 kg के आस पास है,,और देखने मे बहुत ही खूबसूरत है जनमानस नजरे घुमा घुमा कर देख रहे है, और चलते फिरते सेल्फी पोइन्ट का नाम देकर फोटो भी लेते दिखे।
344 1 minute read





