छत्तीसगढ़राजनीतिसक्ती

जैजैपुर विधानसभा के कार्यकर्ता बालेश्वर साहू को गिरफ्तार करने की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात

सक्ती /जैजैपुर- 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव सहाय से जैजैपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णकांत चंद्रा जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से माँग करने पहुंचे। पूर्व सोसाइटी शाखा प्रबंधक एवं वर्तमान विधायक बालेश्वर साहू के तत्काल गिरफ्तारी किया जाए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा किसानों के साथ धोखाधडी कर लाखों रुपए का गबन किया गया है एव उचित जांच होने पर और भी फर्जी वाडे सामने आयेंगे एवं चांपा थाने मे तीन किसानो के साथ गबन के आरोप मे 420 का अपराध दर्ज है सभी लोगो की मांग है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए मुख्यमंत्री जी ने सभी को आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा, गोपी सिंह ठाकुर, भूषण चन्दा,सोनसाय देवांगन,कीर्तन चंद्रा,श्रीमती मोहन कुमारी साहू, , राम नरेश यादव, चौलेश्वर चंद्राकर,विक्रम सिंह ठाकुर ,लोकेश साहू,हरनारायण यादव ,चेतन महंत विक्रम चंद्रा,आशीष तिवारी, ऋषि बनाफर,विक्रम सिंह चन्द्रा,धनू डनसेना, पूरन जायसवाल उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button