छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण; *ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर विकसित करने की उठी मांग,

रायपुर (छ.ग.) :  राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशेष बैठक में संगठन के भविष्य और शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 30 मार्च को संपन्न हुई इस बैठक में अध्यक्ष श्री स्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया। इस दौरान अध्यक्ष जी ने सभी को संगठन की मजबूती और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का मंत्र दिया।
चैंबर ऑफ कॉमर्स का मिला पूर्ण समर्थन

संगठन के विस्तार और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष श्री स्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी से मुलाकात की।

श्री थौरानी जी ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में आ रही चुनौतियों को गंभीरता से सुना और सभी ट्रांसपोर्टरों को भरोसा दिलाया कि चैंबर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और उनकी हर जायज मांग के लिए
शासन स्तर पर ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को अवगत कराएगा।

​जनहित में ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ का स्थानांतरण आवश्यक
बैठक में शहर की बढ़ती आबादी और गंभीर जाम की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। चैंबर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी, एसोसिएशन अध्यक्ष श्री स्वरूप चोपड़ा, महामंत्री श्री विशाल ककलानी और नीरज बंसल ने एक सुर में शासन से मांग की है कि शहर से बाहर एक आधुनिक ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का भी व्यवस्थित विकास हो सकेगा।

नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी:
संरक्षक: श्री बनारसी लाल पांडेय, श्री पवन कुमार अग्रवाल, श्री संजय बागड़ी
अध्यक्ष: श्री स्वरूप चोपड़ा
कार्यकारी अध्यक्ष: श्री रोशन शर्मा
महामंत्री: श्री विशाल ककलानी,श्री नीरज बंसल,
उपाध्यक्ष: श्री पिंटू सिंह, श्री सिद्धार्थ भल्ला
सचिव: श्री रूपक चंद्रवंशी
कोषाध्यक्ष: श्री उमेश वर्मा
मीडिया प्रभारी: श्री अंकित संचेती, श्री विकास अग्रवाल
कार्यकारी सदस्य: श्री चेरियान चेरियान(राजू), श्री दुर्गेश नाहटा, श्री अजय गर्ग, श्री अंशू अग्रवाल, श्री पिंकेश जैन, श्री मनीष सिंह, श्री प्रदीप साहू, श्री रोहित कुक्षेत्री, श्री देवेन्द्र खेतान, श्री आलोक पांडेय एवं श्री बल्लू भैया, हरीश पंजवानी,।

Related Articles

Back to top button