छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती में संगीत की किर्यात्मक परीक्षा हुई संपन्न

  सक्ती   प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संबद्ध श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती में दिनांक 30/05/2026 को संगीत की किर्यात्मक परीक्षा संपन्न हुई। संगीत परिक्षा का शुभारंभ आदरणीय परीक्षक श्री उग्रसेन पटेल सर जी एवं श्री विजय कुमार चन्द्रा जी के द्वारा मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना करके किया गया। श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती में संगीत ( गायन एवं वादन) के प्रथम वर्ष से लेकर षष्टम वर्ष तक के विद्यार्थी सम्मिलित रहे। गायन प्रथम वर्ष में -12, दि्वतीय वर्ष में -10, तृतीय वर्ष में -02,पंचम वर्ष में -01 और गायन षष्टम वर्ष में -02 कुल -27 विद्यार्थी एवं तबला तृतीय वर्ष में -02 विद्यार्थी सम्मिलित रहे।यह केन्द्र प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त कर सीधा संचालित किया जा रहा है। यहां प्रति वर्ष सितम्बर माह में परीक्षा आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होती है,जिसकी लिखित परीक्षा दिसम्बर और प्रायोगिक परीक्षा म ई- जून में आयोजित की जाती है।इस परीक्षा में छत्तीसगढ़, राजस्थान,हरियाणा,मध्यप्रदेश,झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। श्रीमती तालकेश्वरी चन्द्रा ने परीक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

image editor output image1383514832 17803923415691998519865970664408 kshititech

Related Articles

Back to top button